सागर जिले के बहेरिया थाना की कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कर्रापुर में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। घटना 22-23 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है।
पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय वृद्धा अपने घर के कमरे में करीब 5 वर्षीय नातिन के साथ सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे आरोपी विनोद अहिरवार (35) घर में घुस गया। आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटनाक्रम करने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में वृद्धा ने घटनाक्रम की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद कर्रापुर चौकी पहुंचकर शिकायत की।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। कर्रापुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.