पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गांव-गांव में एक नहीं कई-कई स्व सहायता समूह होना चाहिए। महिलाएं अपनी सखियों को भी फायदा बताकर इनसे जोड़ें। इससे आय बढ़ेगी और घर की सुख सुविधाएं बढ़ने के साथ आत्मनिर्भरता आएगी। जो भी काम अच्छा लगे वह करें। पैसा लाना मेरा काम है और उसका सही उपयोग करना आपका काम। सरकार आपके साथ है।
मुझे आज खुशी हुई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सोच के अनुसार महिलाए आत्मनिर्भर बन रही ही हैं। अपनी सफलता की कहानी महिलाओं ने खुद अपनी जुबानी बताई है। यह बात राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर में स्व सहायता समूह के बैंक लिंकेज कार्यक्रम में कही। उन्होंने 1 करोड़ 4 लाख रुपए के चेक भी समूह की महिलाओं को वितरित किए।
राजपूत ने कहा जैसीनगर में बोरा फैक्ट्री भी लगने वाली है जिसमें समूह की महिलाओं को काम मिलेगा। चुनाव में जो सहयोग सभी ने किया है उसे हम कभी भूल नहीं सकते। आपने हमारे लिए मेहनत की है अब हम आपकी उन्नति और विकास के लिए मेहनत करते रहेंगे। हम आपको समूह का नहीं घर का सदस्य मानते हैं। अभी पूरे विधानसभा क्षेत्र में 12 हजार 965 परिवार जुड़े है ये 20 हजार होना चाहिए।
महिलाओं के लिए आजीविका मिशन भवन बनवा दिया है, उसमें बैठो, काम करो और स्बाबलंबी बनो। पूर्व जिपं अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत ने कहा कि बहुत पहले एक पौधा लगाया था कि महिलाएं घर घूंघट से बाहर आएं, वह अब पेड़ बन गया है। उनका प्रयास सफलता के परवान चढ़ रहा है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.