सागर जिले में पहले चरण में चल रहे जनपद पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। पहले चरण में सागर की 6 जनपदों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चल रहे हैं। सागर जनपद पंचायत में सविता सिंह को निर्विरोध जपं अध्यक्ष चुना गया है। वहीं रहली जनपद पंचायत में रश्मि सुरेश कपस्या को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा देवरी जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर अनीता विनीत पटैरिया की जीत हुई है। मालथौन जनपद पंचायत अध्यक्ष बुंदेल सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। केसली जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर देवीबाई को चुना गया है। देवीबाई कांग्रेस समर्थित हैं । बंडा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए जपं सदस्य वोटिंग ने की। लोकेंद्र सिंह लोधी बने बंडा जपं अध्यक्ष।
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही जनपद अध्यक्ष की कुर्सी के लिए राजनीतिक घमासान मचा हुआ था। जोड़-तोड़ की राजनीति का दौर चल रहा था। लेकिन अब अध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी का समय आ गया है। बुधवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पहले चरण में जिले की 6 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। पहले चरण के चुनाव में सागर, देवरी, बंडा, रहली, मालथौन और केसली में जपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। सागर जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर सविता सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गई।
इसमें सागर, देवरी और मालथौन में निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है। यहां अध्यक्ष पद के लिए एक-एक दावेदार हैं। वहीं बंडा और रहली में दावेदारों के चलते घमासान हो सकता है। हालांकि जनपद पंचायतों में भाजपा समर्थित ज्यादातर जपं सदस्य जीतकर आए हैं। ऐसे में संगठन के दखल के बाद दावेदारों में आपसी सहमति बन रही है। बुधवार दोपहर 12 बजे तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।
दो चरणों में होंगे जपं अध्यक्ष के चुनाव
पहला चरण (27 जुलाई): सागर, रहली, केसली, मालथौन, बंडा और देवरी
दूसरा चरण (28 जुलाई) : बीना, राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़ और जैसीनगर
जनपद अध्यक्ष की 11 में से 5 सीट आरक्षित
सागर जिले में 11 जनपद पंचायतें हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 5 पद आरक्षित हैं। मालथौन जनपद अोबीसी, रहली अोबीसी महिला, खुरई एससी, बीना एससी महिला, राहतगढ़ एसटी महिला के लिए आरक्षित हैं। जैसीनगर, शाहगढ़ और बंडा सामान्य, सागर, रहली, देवरी और केसली सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.