सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित शंकरगढ़ में प्लाट की जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद में बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की। विवाद होते देख मौके पर भीड़ जमा हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। वहीं कार में तोड़फोड़ की गई। विवाद की सूचना पर मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। घायलों की एमएलसी कराई जा रही है।
सूचना के अनुसार सिविल लाइन-मकरोनिया मार्ग पर स्थित शंकरगढ़ के वार्ड क्रमांक-12 में फरियादी बबलू का मकान है। शनिवार दोपहर बबलू अपने मकान में काम कर रहा था। तभी 8 से अधिक बदमाश पहुंच गए। उन्होंने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। घर में घुस गए। हंगामा होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पथराव किया गया। साथ ही सड़क पर खड़ी बदमाशों की कार में तोड़फोड़ की गई। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की कार जब्त की है। मामले में पुलिस फरियादी की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।
फरियादी बबलू ने बताया कि मकान के पास खाली प्लाट पड़ा है। जिसे बंटी राठौर नाम का व्यक्ति मांग रहा है। पिछले 3 साल से परेशान हूं। कई बार अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज घर में काम कर रहा था। तभी दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने गालीगलौज कर मारपीट की और भाग गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.