पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मोतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 14 साल की बच्ची के साथ 70 साल के बुजुर्ग समेत तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची को पहले अगवा कर ले गए थे। वारदात के बाद आरोपियों ने बच्ची को छोड़ दिया। आधी रात बच्ची संदिग्ध हालत में सड़क पर भटक रही थी। उसके पीछे कुत्ते पड़ गए। विवि के एक कर्मचारी ने उसे देख बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विवेकानंद वार्ड निवासी समर्थ दीक्षित के मुताबिक चौधरन बाई जैन मंदिर के आगे उनका घर है। रात करीब साढ़े 12 बजे कुत्तों के भौंकने और एक बच्ची की बचाओ-बचाओ की आवाज आई। उन्होंने घर के बाहर देखा, तो बच्ची के पीछे कई कुत्ते पड़े थे। उन्होंने कुत्तों को भगाकर बच्ची से पूछा तो उसने आपबीती सुना दी। उसने बताया कि एक दादा जी हैं, वो मेरे साथ गलत हरकत कर रहे हैं। भोपाल ले जाने का भी बोल रहे हैं। समर्थ बच्ची को तुरंत थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के बताए घर में जाकर दबिश दी। बताया जाता है कि बच्ची पहले से आरोपियों को जानती थी।
माता-पिता करते हैं मजदूरी
मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया, आरोपी रामस्वरूप नामदेव (70) , गगन सोनी और सुल्तान घोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रात करीब 10:30 बच्ची घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान गगन और सुल्तान उसे अगवा कर रामस्वरूप के राजीव नगर स्थित घर ले गए। यहां तीनों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची के मां-बाप मजदूरी करते हैं। घटना के बाद शुक्रवार सुबह एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा भी मोतीनगर थाने पहुंचे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.