मध्यप्रदेश के सागर जिले के खैराना गांव में हिंडोला (झूले) पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी सजाई गई है। नव दुर्गा की यह झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हिंडोला झूले पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित कर झूला झुलाया जा रहा है। नीचे मुख्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शाम को मां की संगीतमय आरती की जाती है। रोजाना मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
झूले पर इन स्वरूपों के होते हैं दर्शन
खैराना में राधे-राधे सेवा मंडल सात साल से मां दुर्गा की आकर्षक झांकी सजा रहा है। इस बार झूले पर सजाई गई झांकी में मां के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धदात्री स्वरूपों के दर्शन होते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.