पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के तहत शनिवार को सदर क्षेत्र में भी जिला शहर कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया लेकिन इस प्रदर्शन से किसान पूरी तरह नदारद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के कुछ नेता व कार्यकर्ताओं ने महज 10 मिनट सड़क जाम कर पुलिस की मौजूदगी में दोपहर 2 बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
कृषि कानूनों के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के नेता शनिवार दोपहर 12 बजे सदर क्षेत्र के कजली वन मैदान के सामने मुख्य सड़क पर एकत्रित हुए और तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर कोसा और कहा यह तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। सरकार इन्हें जल्द से जल्द वापस लें वरना विरोध प्रदर्शन ऐसे ही आगे चलता रहेगा। कांग्रेस के इस प्रदर्शन से किसान पूरी तरह नदारद रहे।
इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मौके पर मौजूद कैंट टीआई सरबजीत सिंह परिहार व कोतवाली टीआई नवल आर्य सहित शहर के अन्य थानों के पुलिस बल ने कांग्रेस नेताओं को समझाइश देकर सड़क जाम को खत्म कराया। महज 10 मिनट के चक्काजाम के बाद जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि यह सांकेतिक चक्काजाम था। इसके माध्यम से केंद्र सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग की गई है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, डॉक्टर संदीप सबलोक, सिंटू कटारे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के चलते पुलिस ने सदर के शनिदेव मंदिर से झांसी बस स्टैंड की ओर जाने वाले रास्ते को पहले ही बंद करा दिया था जिसे दोपहर 2 बजे खोल दिया गया।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.