पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बंडा थाना क्षेत्र के गांव में करीब 6 महीने पहले एक 16 साल की नाबालिग किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई लेकिन पुलिस ने अब तक न तो FIR दर्ज की और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं पुलिस पर किशोरी के परिजनों से कार्रवाई के नाम पर 15 से 20 कोरे कागजों पर अंगूठा लगवाने के आरोप भी लगे हैं। परिजनों ने बंडा TI और SI पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं और दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं। इस संबंध में परिजनों ने SP से शिकायत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और बंडा थाने के SI पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
आदिवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि पिछले साल 21 अगस्त को वे घर पर नहीं थे। सिर्फ नाबालिग बेटी और उसका छोटा भाई था। किशोरी की दादी गांव में ही भजन सुनने गई थी। बच्चों को अकेला पाकर 6 आरोपी आए और नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर उसी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने कमरे में रखी केरोसिन तेल की कुपिया उठाकर किशोरी पर डालकर उसे जला दिया। परिजनों को सुबह किशोरी अपने कमरे में जली हुई हालत में मृत मिली। पीड़िता के छोटे भाई रात में अंधेरा होने के कारण दूसरे आरोपियों को तो नहीं पहचान सका लेकिन एक आरोपी परिचित होने की वजह से आवाज से उसे पहचान लिया।
कॉल डिटेल और दूसरे सबूत नहीं जुटाए
परिजन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बंडा थाना प्रभारी और SI धणेन्द्र यादव जो केस की जांच कर रहे हैं, उन्हें सारी बाते बताईं लेकिन आज तक न केस दर्ज किया और न कोई गिरफ्तारी की। SI ने आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं जुटाए। परिजनों के बयान भी दर्ज नहीं किए। परिजन ने बताया कि वे अनपढ़ हैं, तो उनसे 15 से 20 कोरे कागज पर कार्रवाई के नाम पर अंगूठे लगवाए गए हैं।
परिजन ने SP से की यह पांच मांगें
इस मामले को लेकर बंडा TI कमल ठाकुर का कहना है कि जब वारदात हुई तब में बंडा में पदस्थ नहीं था। घटना के बाद मर्ग कायम किया है। किशोरी की आग लगने से मौत हुई है। परिजनों ने दो महीने तक कुछ नहीं किया। अब दुष्कर्म की बात कह रहे और किसी आरोपी पर संदेह जता रहे हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम गई थी, तब परिजन ने ऐसा कुछ नहीं बताया। पुलिस को अब FSL रिपोर्ट का इंतजार है। यदि उसमें दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच करेंगे।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.