सागर कृषि उपज मंडी में रबी सीजन की उपज की आवक बनी हुई है। सुबह से ही किसान उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी में उन्हें उपज की अच्छी कीमतें मिल रही हैं। शनिवार को सागर मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1990, प्रचलित भाव 2040 और उच्चतम भाव 3005 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना न्यूनतम भाव 4175, प्रचलित भाव 4500 और उच्चतम भाव 4655 रुपए प्रति क्विंटल से बिका। पीला सोयाबीन को न्यूनतम भाव 6275, प्रचलित भाव 6920 और उच्चतम भाव 7025 रुपए प्रति क्विंटल मिला। इसके अलावा अलसी का न्यूनतम भाव 7000 और उच्चतम भाव भी 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। राहर को न्यूनतम भाव 3500 रुपए और उच्चतम भाव 5525 रुपए प्रति क्विंटल मिला। इसके साथ ही बटरी, सरसों. उड़द समेत अन्य उपज की आवक रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.