पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कांग्रेस ने मकरोनिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। भाजपा सरकार की अन्नदाता किसान व जनविरोधी नीतियों तथा मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरणों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अच्छे दिनों के सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई भाजपा ने देश व प्रदेश के अन्नदाता किसान, युवा नौजवान व सर्वहारा वर्ग के लोगों को छलने का काम किया।
अब देश के अन्नदाता किसानों पर तीन काले कानून थोपने पर उतारू है। कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता पर सरकार की दोषपूर्ण कार्यवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर एक कार्यकर्ता की लड़ाई पूरी ताकत के साथ कांग्रेस पार्टी लड़ेगी और भाजपा सरकार की ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
मप्र कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कांग्रेस पार्टी का हर एक सिपाही अन्नदाता किसानों, आमजनों की आवाज बनकर तब तक आंदोलनरत रहेगा जब तक उन्हें उनके हक नहीं मिल जाते। कानून की सीमा लांघकर दमनकारी नीति अपनाकर की गई दोषपूर्ण कार्यवाही को कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ खान ने किया।
आभार मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी ने माना। प्रदर्शन को जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सुनील जैन, वीरेंद्र गौर, आनंद अहिरवार, अमित रामजी दुबे, गिरीश पटैरिया, शारदाबाई खटीक, ज्योति पटेल, युकां जिलाध्यक्ष राहुल चौबे, नरयावली विस अध्यक्ष अक्षय दुबे आदि ने संबोधित किया।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.