मध्यप्रदेश के सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र में दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया पर पुलिस प्रकरण बनाए जाने के विरोध में शनिवार को युवक कांग्रेस ने सागर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी वर्ग के साथ अन्याय करने पर तुली है।
सरकार एक तरफ तो आदिवासी हितैषी होने का दंभ भरती है, वह इसके दूसरी और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर अपराधियों पर ही मेहरबान दिखती है। सिवनी आदिवासी हत्याकांड के आरोपियों के घर पर सरकार का बुल्डोजर आखिर कब चलेगा? मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अब इस्तीफा दे देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में सुरेंद्र चौधरी, पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र सुहाने, मुकुल पुरोहित, कैलाश सिंघई, गोवर्धन रैकवार, शौकत अली, सिंटू कटारे आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.