पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि उपज मंडी सागर में गुरुवार को 550 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपनी उपज लेकर किसान पहुंचे। यह इस सीजन की सर्वाधिक संख्या है। करीब 15 हजार क्विंटल अनाज की खरीदारी सागर कृषि मंडी में हुई। इसकी मुख्य वजह यहां पर समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर गेहूं, चना और मसूर की खरीदारी होना है।
मंडी में दो शिफ्ट में डाक बोली जाती है। सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे। दोपहर की डाक 2 से 4 बजे तक ही चलती है। परंतु बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे तो यह डाक देर शाम 6 बजे तक बोली गई। मंडी का नियम भी है कि जब तक उपज लिए किसान खड़े रहते हैं, तभी तक डाक बोली जाती है।
मंडी सचिव राजेश भार्गव ने बताया कि देर शाम तक किसानों से उनकी उपज की खरीदारी होती रही। किसान परेशान न हों इसीलिए शाम 6 बजे तक भी डाक बोली गई। हालांकि देर शाम तक डाक जारी रहने के चलते कई किसानों की तुलाई अब दूसरे दिन ही होगी। कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें सही रेट नहीं मिले तो उन्होंने अगले दिन अपनी उपज बेचने का निर्णय लिया है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.