चांदपुर ग्राम में छत पर अकेली सो रही 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पुलिस थाने में दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। पुलिस के अनुसार महिला का पति भोपाल में मजदूरी करता है तथा महिला की ससुराल और मायका चांदपुर ग्राम में है। मंगलवार को महिला के बच्चे महिला की मां के घर पर थे तथा महिला अकेली छत पर सो रही थी। छत की सीढ़ियां बाहर से होने के कारण रात में ग्राम का मुन्ना नामक युवक आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। टीआई अरविंद चैबे ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पर दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।
रहली के मुहली गांव में क्वारेंटाइन सेंटर पर युवक को सर्प ने काटा, अस्पताल ले गए
मुहली ग्राम स्थित हाईस्कूल भवन में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किए गए युवक को सर्प ने काट लिया। युवक की हालत सामान्य है। युवक करीब दस दिन से यहां पर क्वारेंटाइन था। जानकारी के अनुसार 35 वर्शीय लखन लोधी करीब दस दिन पूर्व दिल्ली से आया था जिसे हाईस्कूल भवन में क्वारेंटाइन किया गया। बुधवार की रात वह परिसर में शाैच के लिए गया था कि तभी सर्प ने पैर में काट लिया। सेंटर में करीब एक दर्जन लोग क्वारेंटाइन है। ग्रामीण युवक को इलाज के लिए पास के ग्राम में ले गए। समाचार लिखे जाने तक युवक मुहली से रहली अस्पताल को रवाना हो गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.