जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। आराेपी पड़ाेसी है। जिसने अपने दाेस्त की बेटी काे खेत से घर छाेड़ने के बाहने ले जाकर ज्यादती की। घटना शुक्रवार देर शाम की है। बच्ची ने घर आकर मां काे जानकारी दी। पुलिस ने देर रात आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया था। आराेपी की शादी हाे चुकी है। उसके 5 बच्चे भी हैं। वह नशेड़ी है। राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि आराेपी नीलेश पटेल की गांव में खेती किसानी है। वह शुक्रवार काे खेत पर था। शाम करीब 7 बजे घर लाैटने लगा ताे दूसरे खेत पर काम कर रहे अपने दाेस्त के पास पहुंचा। उससे कहा कि मैं घर जा रहा हूं। बच्ची काे साथ ले जा रहा हूं। उसे घर छाेड़ दूंगा।
पिता ने अपने दाेस्त पर भराेसा कर लिया। आराेपी की नीयत में खाेट थी। वह बच्ची काे खेत से कहीं दूर ले गया और उससे ज्यादती की। बच्ची वहां से भागकर घर आ गई। जब उसकी मां खेत से लाैटकर आई ताे उसने आपबीती बताई।
इसके बाद माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और रिपाेर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपाेर्ट पर आराेपी के खिलाफ धारा 376 व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आराेपी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.