पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गाेपालगंज निवासी लापता एक युवक का शव मंगलवार काे राजघाट में मिला। वह 4 दिन से लापता था। उसकी स्कूटी दाे दिन से बेबस नदी किनारे खड़ी देखी जा रही थी। मंगलवार काे शव उतराता मिला। बिलहरा चाैकी पुलिस काे मृतक की जेब से एक सुसाइडनाेट मिला है। इसमें पैसाें के लेनदेन का जिक्र है। जानकारी के अनुसार युवक ने जिसे रुपए उधार दिए थे वह लाैटाने में अनाकानी कर रहा था। इसी बात से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार गाेपालगंज थानांतर्गत स्टेट बैंक काॅलाेनी निवासी 30 वर्षीय अमन पिता प्रदीप तिवारी 19 फरवरी काे घर से कहीं चला गया था। परिजन ने गाेपालगंज थाने में उसके गुम हाेने की रिपाेर्ट दर्ज कराई थी। उसकी तलाश चल रही थी।
इसी बीच राजघाट बेबस नदी के किनारे उसकी स्कूटी देखी गई। दाे दिन तक स्कूटी यहां लावारिस हालत में खड़ी दिखी। मंगलवार काे अमन का शव नदी में मिला। उसका चेहरा गल गया था। लाश दाे दिन पुरानी प्रतीत हाे रही थी। बिलहरा चाैकी प्रभारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। मृतक से सुसाइडनाेट मिला है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने सुसाइडनाेट में लिखा है कि उसके पैसे लाैटाए नहीं जा रहे। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। उसने किसे रुपए उधार दिए थे। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरणा का केस दर्ज हाे सकता है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.