पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार काे घेरा:तालाब की जमीन पर है आरएसएस का दफ्तर और भाजपाइयाें का कब्जा, आंदाेलन करेंगे: दिग्विजय

सागर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सागर दौरे के दौरान तालाब का निरीक्षण किया। - Dainik Bhaskar
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सागर दौरे के दौरान तालाब का निरीक्षण किया।
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर कलेक्टर की जांच रिपाेर्ट का हवाला देते हुए अतिक्रमण पर उठाए सवाल

काेराेनाकाल में दिवंगत लाेगाें काे श्रद्धांजलि देने आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर तालाब की जमीन पर अतिक्रमण के मुद्दे पर सरकार काे घेरा। उन्हाेंने कहा कि तालाब की जमीन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दफ्तर बन गया है। भाजपा के लाेगाें का कब्जा है।

यह मैं नहीं कह रहा हूं। भाजपा सरकार के कलेक्टर की जांच रिपाेर्ट मेरे पास है। माफिया काे गड्ढे में गाड़ देने की बात करने वाले मुख्यमंत्री कहां हैं? तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी। इसकी तारीख जल्द ही कमलनाथ से चर्चा करके तय करेंगे। कांग्रेसियाें से जानकारी ली कि कहां-किसने अतिक्रमण किया है।

दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के काम में ट्रस्ट पर लगे जमीन घोटाले के आरोपों पर कहा कि भाजपा ने आपदा में ही नहीं आस्था में भी अवसर तलाश लिया है। राम मंदिर ट्रस्ट की जमीन खरीदी में गड़बड़ी हुई है। इसमें सबसे पहले मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय को हटाया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण चलाया जाना चाहिए। राम मंदिर ट्रस्ट भंग करें।

राम मंदिर निर्माण के लिए मैंने भी चंदा दिया है। मुझे मेरे चंदे का हिसाब दें। छतरपुर के एक फरार आराेपी द्वारा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के साथ फाेटाे खिंचवाने पर उन्हाेंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस विराेध प्रदर्शन करती है ताे पुलिस 188 लगाती है और भाजपा के प्रदर्शन के लिए स्वीकृति देती है।

खबरें और भी हैं...