पगारा रोड पर 2 सितंबर को हुए पूनम हत्याकांड के बाद सोमवार को एक बार पगारा क्षेत्र में विवाद में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। खबर मिलते ही शहर के सभी थानों की पुलिस शहर की नाकाबंदी कर मौके पर पहुंची। हालांकि मौके पर जांच के दौरान कोई भी विवाद या गोली चलने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। अफवाह होने पर पुलिस ने क्षेत्र में जांच की और लौट आई।
सूचना के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे पगारा रोड पर विवाद में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। खबर मिलते ही शहर के सभी थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तुरंत शहर की नाकाबंदी कर दी गई। एडिशनल एसपी सिटी विक्रम सिंह कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। जहां जांच करने के बाद बाद पता चला कि गोली चलने की अफवाह फैलाई गई थी। इधर, शहर में गोली चलने की खबर फैलते ही अफरा-तफरी मच गई।
मोतीनगर थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि पगारा रोड पर गोली चलने की सूचना मिली थी। इसमें तुरंत एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन जांच में सूचना अफवाह निकली। जिले से बाहर का कोई वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। संभवत: उसको ही देखकर अफवाह फैलाई गई है। शहर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। अफवाहों पर लोग ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.