पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
झांसी-सागर राेड पर सुबह 9 बजे तक अत्यंत घना काेहरा था। इसी के चलते मालथौन के पास काेहरे के कारण दिखाई न देने से दो ट्रक आपस में टकरा गए। ट्रकाें के अलगे एवं पिछले हिस्से क्षतिग्रस्त हाे गए। वहीं एक ट्रक हाईवे के नीचे उतर गया और झाड़ियाें में घुस गया। हालांकि हादसे में काेई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। काेहरा घना हाेने से वाहन चालकाें काे आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
हाईवे पर वाहनाें की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम 5.30 बजे से फिर काेहरा छाने लगा और वाहन लाइट जलाकर निकले। रात में कोहरा और घना हाे गया। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे की वजह से ट्रेनें भी प्रभावित हुई। जो अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से पहुंची। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मावठ गिरने की संभवना जताई गई है।
आज मावठ गिरने की संभावना, बढ़ेगी ठंड
गुरुवार को दिन में कड़क धूप निकलने के बाद देर शाम हल्की बूंदाबांदी से तापमान में बुधवार की अपेक्षा 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद दिन का तापमान 28 डिग्री पर आ गया है। शुक्रवार को भी मावठ गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.