पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को झांसी-टीकमगढ़ मार्ग हाइवे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ चक्काजाम कर दिया। बीच सड़क पर वाहन लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, लेकिन इस व्यवस्था में पुलिस के एक अधिकारी की चूक सामने आई।
वहां मौजूद एसआई बिना कवर की पिस्टल कमर में लगाकर घूमते रहे। ऐसे में बड़ी घटना भी घट सकती थी। देश में चल रहे किसान आंदोलन में किसान संगठनों ने 6 फरवरी को देश में चक्का जाम करने का आव्हान किया था। जिसका समर्थन करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने दोपहर 12 बजे झांसी-टीकमगढ़ मार्ग हाइवे कारी तिराहा पर जाम लगा दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार द्वारा बरती जा रही लापरवाही का विरोध जताया।
सरकार किसानों को जोड़ने का नहीं, तोड़ने का काम कर रही है: भदौरा
किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभय रिंकू भदौरा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों के लिए लागू किया गया बिल समस्या बनेगा। सरकार किसानों को जोड़ने का नहीं, तोड़ने का काम कर रही है। एक ओर महंगाई की मार दूसरी ओर डीजल-पेट्रोल के बढ़ रहे दामों को बिल्कुल नहीं घटा रही है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. इसरार मोहम्मद, जिला महामंत्री संजय नायक, सूर्य प्रकाश मिश्रा, अरविंद खटीक, पिंटू बड़ागांव, पूनम जयसवाल, रामकुमारी द्विवेदी, ध्रुव यादव, सुधीर बजाज, राजीव जैन शामिल थे।
बिना कवर की कमर में पिस्टल चपाकर घूमते रहे एसआई
कांग्रेस द्वारा किए गए चक्काजाम में चंदेरा थाना प्रभारी एसआई जितेंद्र सिंह यादव की भी ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन एसआई जितेंद्र सिंह यादव ड्यूटी के दौरान गंभीर नजर नहीं आए। भीड़-भाड़ वाले इलाके में वे बिना कवर की पिस्टल कमर में चपाकर घूमते रहे हैं। चक्काजाम में कार्यकर्ताओं की भीड़ थी, वहीं इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों को कार्यकर्ता रोक रहे थे। ऐसे में चक्काजाम उग्र भी हो सकता था, लेकिन चंदेरा थाना प्रभारी लापरवाही दिखाकर फैशन में नजर आए।
पुलिस ने पहले ही कर दी थी नाकाबंदी
कांग्रेस का चक्काजाम हाइवे पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक था। जिसको लेकर पुलिस ने पहले ही नाकाबंदी कर दी थी। झांसी-टीकमगढ हाइवे पर दोनों तरफ से बैरीकेडिंग करके भारी वाहनों को रोक दिया था, जिसके चलते चक्काजाम के दौरान वाहनों की भीड़ जमा नहीं हो सकी। वहीं छोटे वाहनों के लिए ग्रामीण क्षेत्र से वाहनों को डायवर्ड किया गया। जिस पर आंदोलन स्थल पर जाम के हालात नहीं बन सके।
3 बजे के पहले चक्काजाम खत्म
चक्काजाम के दौरान जगह-जगह पुलिस की बैरीकेडिंग होने से बड़ी संख्या में लोग नहीं जुट पाए। वहीं आंदोलन स्थल पर कार्यकर्ता कम पहुंचने से चक्काजाम कमजोर रहा। वहीं दोपहर 3 बजे तक चक्काजाम करने की परमिशन थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 2:30 बजे ही हट गए। आंदोलन समाप्त करके कार्यकर्ता धीरे-धीरे निकल गए।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.