मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों के लिए परेशानियां पैदा कर रहा है। सोमवार को दिनभर चली हवाओं ने लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास कराया। वहीं रात में भी न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 2 दिन पहले 22 जनवरी को दिन का तापमान 23 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था।
जबकि सोमवार रात न्यूनतम तापमान 4 डिग्री घटकर 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों में सर्दी खांसी के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी की संख्या भी अचानक से बढ़ गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में 600 से ऊपर ओपीडी पर्चे बनाए जा रहे हैं। ज्यादातर मरीजों में सर्दी खांसी और बुखार जैसे लक्षण देखे गए हैं। यह बार-बार मौसम बदलने से हो रहा है।
आज मौसम साफ, ठंड ज्यादा
आज सुबह से मौसम साफ नजर आ रहा है। बीच-बीच में बादल छाने से सूर्य देव की लुकाछिपी भी चल रही है। दिन और रात के तापमान में कमी आने से ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है। 3 दिन पहले ही दिन का तापमान 25 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री हो गया था जो पिछले 3 दिनों से लगातार घट रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.