पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दो दिन लगातार दिन के तापमान में हो रही वृद्धि से लोगों में ठंड का एहसास कम हुआ, लेकिन गुरुवार को सुबह से छाए घने कोहरे के बाद एक बार फिर से कंप कंपा देने वाली ठंड हुई। गुरुवार सुबह अचानक बढ़े कोहरे ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। दिनभर छाए रहे कोहरे के चलते लोग घरों में दुबक कर बैठे रहे। वहीं दिन के तापमान में 8.7 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। वहीं रात के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट हुई है। मकर संक्रांति के पहले से ही लोगों को सर्द हवाएं कंपाने लगी है।
सर्दी के इस मौसम में पहली बार गुरुवार की सुबह घने कोहरे में पूरा शहर लिपटा नजर आया। सुबह 7 बजे इतना कोहरा था कि दृश्यता 20 मीटर दूर पर पैदल चल रहे लोग दिखाई नहीं दे रहे थे। दिन भर कोहरे के चलते लोगों को सूर्यदेव भगवान के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के कारण ट्रफ लाइन सक्रिय हो गई है। इसका असर 24 घंटे तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के नोडल एके श्रीवास्तव के अनुसार अरब सागर में बने चक्रवात के कारण ट्रफ लाइन अब राजस्थान से पंजाब तक सक्रिय हो गई है। इसके कारण एक बार फिर मौसम पर इसका असर पड़ा है। अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा, साथ ही ठंड और तेज बढ़ेगी।
बीते दिनों अचानक मावठ के साथ बारिश से मौसम बदल गया था। अब घने कोहरे से लोग परेशान हैं। वहीं किसानों को चने की फसल में इल्ली का डर सताने लगा है। कृषि विभाग के उपसंचालक एसके श्रीवास्तव के अनुसार किसान अभी फसलों का निरीक्षण करते रहें, वहीं पाला न पड़े इसलिए किसान फसलों की सिंचाई करते रहें और मेंडों पर आग जलाकर धुआं करते रहे।
ग्राउंड पर कोहरे के बीच क्रिकेट खेलते रहे खिलाड़ी
पुलिस लाइन ग्राउंड पर सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान खिलाड़ी कोहरे के बीच क्रिकेट खेलते रहे। अचानक हुए कोहरे में गुरुवार की सुबह नाम मात्र के लोग ही ग्राउंड पर पहुंचे। इस ग्राउंड पर लगे पेड़ पौधे घने कोहरे के बीच नजर नहीं आ रहे थे।
मकड़ी के जाल में रूकी ओस की बूंदें
सीजन के पहले कोहरे के दिन शहर व चिल्ड्रन पार्क में कई जगह अलग-अलग नजारे देखने को मिले। चिल्ड्रन पार्क में चांदनी के पेड़ पर मकड़ी का जाल बुना हुआ था। रात में गिरी ओस और कोहरे की बूंदें पूरे जाल पर जम गई। इस दौरान जाल बुनने वाली मकड़ी भी ओस की बूंदें के फंस दिखी। जाल पर एक-एक बूंद नजर आई। साथ ही चांदनी के पत्तों पर भी पूरी तरह ओस जमी हुई थी।
तीन दिन में बदला मौसम, सर्दी बढ़ी
हर रोज मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। तापमान के उतार-चढ़ाव से लोग भी समझ से परे रहे हैं। तीन में बदले मौसम से कही राहत तो ही कंपकपाती सर्दी लोगों को सताने लगी है। बुधवार को 2 डिग्री तापमान बढ़ने के बाद अचानक गुरुवार को 8.7 डिग्री तापमान गिर गया। जिससे गुरुवार को दिनभर लोगों को ठंड का एहसास होता रहा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.