मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुलिसकर्मियों के साथ मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह 5 बजे बड़ा हादसा हो गया। सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए 4 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिसकर्मी बोलेरो से आगरा से हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। बोलेरो दो टुकड़ों में बंट गई। हादसे के बाद एक लेन में काफी दूर तक गाड़ी के टुकड़े बिखर गए।
हादसे में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में तैनात पुलिसकर्मी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षक हीरा देवी, चालक जगदीश और पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि, कांस्टेबल कमलेंद्र यादव, कांस्टेबल रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हैं। घायल पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे टीकमगढ़ जिले के थाना भूडेरा में हैं। और वहां से पुलिस की यह टीम एक अपहृत युवती को बरामद करने के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश देने जा रही थी। घायलों का कहना है कि हादसा इतना खतरनाक था कि हमारी गाड़ी दो टुकड़ों में बंट गई। इसी के साथ गाड़ी के परखच्चे हाईवे पर बिखर गए।
सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए
सूचना पर पहुंची नजदीकी सुरीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लेन को बंद करा दिया था।
हादसे के बाद लग गई वाहनों की कतार
शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लेन पर गाड़ियों की कतार से जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और रास्ते को दोबारा कराया।
श्रद्धांजलि अर्पित की
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी थी।
नरोत्तम मिश्रा ने किया था ट्वीट
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.