टीकमगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज जिले में 12 नए केस मिले। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 172 पहुंच गई हैं।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पुलिस और नगर पालिका की ओर से रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर के थाना क्षेत्रों में आज 188 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 18 हजार 800 रुपए के चालान के वसूले गए।
एसपी प्रशांत खरे ने बताया कि रोको टोको अभियान के तहत मास्क लगाए बिना घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं निवाड़ी जिले में भी आज 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही निवाड़ी जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 57 हो गई हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.