आष्टा शहर के स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में इनर व्हील क्लब अध्यक्ष वैशाली जाधव ने अपनी टीम के साथ आज मंडी के हम्माल, मजदूरों का सम्मान किया गया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष जाधव ने इस अवसर पर कहा कि 1886 में अमेरिका के शिकागो में एक दर्दनाक घटना याद दिलाती है, इस दिन मजदूरों के शोषण के खिलाफ संघर्ष किया, लहू बहाया और शहादत को गले लगाया।
इसके बाद मजदूरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए। श्रमिक की रक्षा व सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उदारीकरण के चलते मजदूरों का शोषण हुआ है, श्रमिकों का शोषण नहीं करना चाहिए।
मजदूरों के अधिकारों का हनन ना हो
इनरव्हील क्लब अध्यक्ष जाधव ने कहा मजदूरों के अधिकारों का हनन नहीं हो। उनके अधिकारों के लिए हर वक्त साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी हम्माल, मजदूरों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मजदूर के हक की बात व आवाज आगे तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।
जाधव ने कहा कि हम सभी जानते मजदूरों के बिना हमारा कोई काम नहीं होता। वो ठंड, गर्मी व बारिश हर मौसम में मेहनत करके हमारा काम करते है। तो हमे उनका भी सम्मान करना चाहिए इसलिए उन चीजों को ध्यान में रखते हुए इनर व्हील क्लब अध्यक्ष वैशाली जाधव के ओर से मजदूरों को इनरव्हील ब्रांडिंग के साथ कपड़े दिए और उनका सम्मान किया।
साथ ही स्वल्पाहार भी करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्य अध्यक्ष वैशाली जाधव, कोषाध्यक्ष अर्चना सोनी, सुनीता सोनी सहित अन्य सोग भी उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.