आचार्यश्री विद्यासागर महामुनिराज के प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 दुर्लभ सागर महाराज व मुनिश्री सन्धान सागर मुनिराज का नगर आगमन 27 जून को सोमवार सुबह 7 बजे भोपाल नाका से होगा। उसके लिए समाज द्वारा तैयारी की जा रही है। श्री के आगमन के बाद साईं कॉलोनी स्थित नवीन नेमिनाथ जिनालय से होता हुआ बुधवारा प्रगति गली से किला मंदिर पहुंचेगा।
दिगंबर जैन पंचायत समिति के शरद जैन ने बताया कि चातुर्मास की घड़ी निकट है। वर्षावास में शूक्ष्म जीवों की रक्षा हेतु जैन सन्त चार मास तक एक ही नगर में रुक कर अपनी चर्या का पालन करते हैं। बहुत अल्प समय में मुनिश्री छतरपुर से लगभग 500 किमी का लंबा पद विहार करते हुए आष्टा पधार रहे हैं।
दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष यतेंद्र जैन ने बताया कि गुरु भक्तों ने मुनि संघ को अमलाहा पहुंच कर आष्टा पधारने हेतु श्रीफल भेंट किया। समाज के अध्यक्ष श्री जैन व महामंत्री कैलाश जैन, मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद जैन, महामंत्री अरिहंत जैन व संदीप जैन द्वारा समस्त समाज जनों से मुनि संघ की आगवानी करने का आहवान किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.