सीहोर केे शासकीय चंद्रशेखर आज़ाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा राज्य शासन के निर्देश पर कॉलेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला सलूजा द्वारा गठित समिति के सदस्यों ने जिले के ऑक्सफ़ोर्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रेजेंटेशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोनालिसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित 15 विद्यालयों में जाकर छात्र छत्राओं को नई शिक्षा नीति 2020 की जानकारी दी। साथ ही विद्यालयों में ई-प्रवेश महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों एवं छात्रवृत्ति योजनाओ के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित ‘‘नई शिक्षा नई उड़ान ’’पुस्तिका का वितरण किया गया। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 से सम्बंधित छात्र छत्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। छात्र-छत्राओं को ई-प्रवेश एवं विषय चयन से सम्बंधित समस्याओ को महाविद्यालय द्वारा बनाये गए हेल्प सेंटर के माध्यम से हल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.