भाजपा युवा मोर्चा के युवा जोड़ो अभियान कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा के अहमदपुर देवीपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को माता मंदिर टेकरी वनखेड़ी में आयोजित की गई। बैठक में एक माह चलने वाले अभियान को लेकर कार्य योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रीतम गौर ने की। युवा मोर्चा द्वारा यह अभियान 15 मई से शुरू हो चुका 15 जून तक चलेगा।
इस अभियान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा में जोड़ा जाएगा। बैठक में भाजपा मांगीलाल मझेड़ा, विशेष अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मायाराम गौर एवं मंडल अध्यक्ष प्रीतम गौर ने कार्यकर्ताओं संबोधित किया।
इस दौरान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशाल जाट, मंडल महामंत्री कुलदीप सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र मारन, विजय दांगी, मीडिया प्रभारी नईमुद्दीन, मंडल मंत्री भगवान सिंह गुर्जर, कपिल गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, जितेन्द्र बघेल, नरेंद्र शर्मा, कौशल वर्मा, रामस्वरूप ठाकुर आदि मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.