सीहोर रोड स्थित बीजला-छिदगांव मौजी के बीच स्थित ढाबे पर आपसी विवाद में गोली चलने की घटना की जानकारी सामने आई है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार रात 8 बजे के लगभग बीजला और छिदगांव मौजी के बीच स्थित ढाबे पर गोली चलने की घटना हुई।
इस घटना में 30-32 वर्षीय युवक गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी यह भी है कि मोटर साइकिल सवार 2 लोग आए और वह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के तत्काल बाद युवक को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल नसरूल्लागंज लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.