सिवनी में इन दिनों गर्मी से लोगों का जीना दूभर हो रहा है और सिवनी मुख्यालय सहित जिलेभर में सनबर्न का खतरा बढ़ रहा है। सुबह होते ही 24 डिग्री से तापमान शुरू होता है और 43 के पार होने लगा है।
आसमान में छाए बादलों के साफ होने के बाद गर्मी को प्रकोप दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। बीते दिवस बुधवार को अधिकतम पारा 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह भी न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
दोपहर में सड़क सुनसान
सिवनी के व्यस्ततम स्थानों में दोपहर के समय सुनसान होने लगे हैं। लोग गर्मी, धूप के कारण घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
डिहाइड्रेशन के बढ़े मरीज
तेज गर्मी और लू से शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है। साथ ही सरकारी व निजी अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
एडवाइजर दे रहे सलाह
धूप में त्वचा जलने की आशंका रहती है। जिसे सनबर्न कहा जाता है। इसलिए गर्मी में धूप से बचाव करना बेहद ही आवश्यक हो जाता है। क्योंकि यदि धूप सीधे मुंह पर पड़ रही है, तो लू लग सकती है। सिर पर कपड़ा जरूर बांधे या टोपी जरूर पहनें।
अधिक मात्रा में पीते रहें पानी
बाहर निकलते समय पानी की बोतल जरूर रखनी चाहिए और बाहर निकलने से पहले अधिक मात्रा में पानी पीकर निकलने से लू का खतरा भी कम हो जाता है। पानी में थोड़ा नमक और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
सूती और आरामदायक कपड़े पहनें
सूती कपड़े पहनने से घमोरियां नहीं होती हैं, क्योंकि सूती कपड़े पसीने को जल्दी सोख लेते हैं। इसके अलावा गर्मी के मौसम में ढीले कपड़े पहनने चाहिए, ताकि पसीने से भीगे कपड़े शरीर पर अधिक देर तक चिपके ना रहें।
घर से निकलने के पहले लगाए सनस्क्रीन लोशन
घर से बाहर निकलने पर चेहरे पर धूप लगने से पिगमेंटेशन हो सकते हैं और त्वचा खराब हो सकती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगानी चाहिए। यह सन बर्न जैसी समस्या को कम करती है।
सनग्लासेस लगाना न भूले
आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस पहनना जरूरी है। क्योंकि धूप के कारण हमारी आंखों में जलन हो सकती है। इसलिए जब भी बाहर निकलें तो साथ में सनग्लासेस जरूर रखें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.