शहडोल जिले के राष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक जिला बैठक के दौरान पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। स्थानीय मोहनराम मंदिर में एएचपी प्रांत महामंत्री एड. रमेश त्रिपाठी व बजरंग दल के संभाग अध्यक्ष शक्ति सिंह चंदेल की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई।
बैठक धार्मिक गीतों एवं राम महामंत्र के साथ प्रारंभ की गई। इसके बाद शहडोल नगर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में सुबोध कांत द्विवेदी को शहडोल नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो वहीं राहुल अगवानी को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।
यश वासवानी को नगर मंत्री, ग्राम लेदरा के अंकित शुक्ला और शिवकांत शुक्ला को पंचायत उपाध्यक्ष और अरुण यादव को नगर मंत्री बनाया गया। ग्राम कोटमा के निखिल द्विवेदी को प्रभारी, विकास मिश्रा को नगर उपाध्यक्ष, सतेंद्र मिश्रा वार्ड 17 का अध्यक्ष और मंयक तिवारी को वार्ड न.18 का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.