गणतंत्र दिवस को लेकर स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस संबंध में प्रशासन ने सूचना भी जारी कर दी है। सूचना के मुताबिक, स्टेडियम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल होंगे, जो ध्वजारोहण करेंगे।
यह होंगे कार्यक्रम
मंत्री रामखेलावन पटेल 26 जनवरी को सुबह 8:59 बजे शहडोल पहुंचेंगे। जिसके बाद वह सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद 9ः05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। 9ः15 बजे मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया जाएगा।
9ः30 बजे गुब्बारे छोड़ने के बाद मार्च पास्ट होगा। 9ः50 बजे झांकियों का प्रदर्शन होगा। 10ः10 बजे पुरस्कार वितरण होने के बाद 10ः30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.