भारतीय जनता पार्टी ने आज एक स्थानीय होटल में 2021-22 बूथ विस्तारक योजना के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी, बूथ विस्तारक योजना के प्रभारी जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने बूथ विस्तारक योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष 2021 से जन्माष्टमी 2022 तक संगठन पर्व के रूप में मनाने के लिए निर्णय लिया है। बूथ विस्तारक योजना को सर्वव्यापी बनाने के लिये पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के विचारों को बूथ-बूथ तक पहुंचाने को संकल्पित है। संगठन पर्व के रूप में पूरे जिले के 15 मंडलों में 157 शक्ति केन्द्रों के 960 बूथों में बूथ विस्तारक बूथों पर जाकर बूथों को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिये कार्य किया जायेगा।
जिला महामंत्री एवं योजना के जिला प्रभारी महामंत्री संतोष लोहनी ने बताया कि, जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सभी बूथों में बूथ विस्तारक/ऐप संचालक विस्तारक 10 दिन, 10 घण्टे समय देकर बूथ को सक्षम बनायेंगे। संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिये संगठन ऐप भी लॉंच किया गया है।
विधायक जयसिंह मरावी ने बताया कि बूथ विस्तारक योजना पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होगा ही साथ ही संगठन का कार्य विस्तार भी होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.