भाजपा अकोदिया मंडल का बूथ विस्तारक योजना दो कार्यशाला मंगलवार को सार्वजनिक धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
कार्यशाला में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। यादव ने कहा कि मिशन 2023 को लेकर पार्टी एक्शन मोड में आ चुकी है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगठन ने बूथ विस्तार योजना 2 प्रारम्भ की है। यादव ने कहा कि शक्ति केंद्र स्तर पर नियुक्त पदाधिकारी के सहयोग से हमारे बूथ आदर्श व शक्तिशाली शक्ति केंद्र बनेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष यादव ने बूथ विस्तारक, बूथ अध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारियों को संगठन ऐप पर जानकारी अपडेट करने के लिए विस्तृत जानकारी दी।
भाजपा जिला महामंत्री बेस ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। इनका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करना है। प्रदेश स्तर के सोशल मीडिया विभाग के पोस्टों को अधिक से अधिक अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट करें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष देथल ने कहा कि बूथ स्तर पर पहुंच कर संगठन के निर्धारित कार्यक्रम को समय सीमा में पूर्ण करें। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर मजबूत होना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी बूथ जीतेगी और बूथ से ही विधानसभा क्षेत्र जीतेंगे। देथल ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को संगठन एप पर भी अपडेट करना है। बैठक में बूथ विस्तारक, शक्ति केंद्र की टोली, मंडल, बूथ प्रबंधन टोली उपस्थित रही।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष सुनील देथल, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन शर्मा,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचंदर पटोदिया, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिला महामंत्री इंदर सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष हरिनारायण मेवाड़ा उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.