अकोदिया के समीपस्थ ग्राम रानी बड़ौद में संत रामाश्रय दास महाराज के द्वारा विस्थापित चित्रकूट धाम आश्रम में 16 मई से 23 मई तक हरिहरात्मक यज्ञ श्रीराम पंचायतन एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के मुख्य यजमान के लिए बोली लगाई गई।
इस दौरान सबसे आगे दिनेश मेवाड़ा मुनीम ने 1 लाख 61 हजार रुपए की बोली लगाई। उन्होंने यह राशि आयोजक समिति को भेंट की। मुख्य यजमान के लिए उनका चयन किया गया जो प्राण-प्रतिष्ठा के इस वृहद धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान होंगे।
राम दरबार और 12 ज्योतिर्लिंग की होगी प्राण-प्रतिष्ठा
यज्ञ के दौरान श्री राम दरबार एवं 12 ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी के साथ अयोध्या उत्तर प्रदेश के महंत राम कुमार दास के द्वारा सप्त दिवसीय राम कथा का आयोजन भी किया जाएगा। चित्रकूट धाम आश्रम पर यज्ञ कार्यक्रम को लेकर समिति एवं ग्रामीणजन लगे हुए हैं। यज्ञ मंडप एवं कथा पंडाल को सजाया जा रहा है।
धार्मिक आयोजन की दे रहे सूचना
गांव में 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना को लेकर उत्साह का माहौल है। इस आयोजन में जितने लोग शामिल होंगे उतना ही आनंद और उत्साह के साथ यह आयोजन होगा। यही वजह है कि समिति के लोगों के द्वारा रानी बड़ौद सहित आसपास क्षेत्र के 52 ग्रामों में वाहनों से अनाउंस करवाकर इस आयोजन की सूचना लोगों तक पहुंचा रहे हैं। बैठक के दौरान यज्ञ को लेकर रूपरेखा भी बनाई गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.