आगर जिले के बड़ौद नगर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें विधायक विपिन वानखेड़े के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व नगर के लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा दोपहर 1 बजे से कृषि उपज मंडी से शुरू हुई जो नगर के डग रोड, सुभाष मार्ग, बस स्टैंड, हाटपुरा बाजार, कंकाली चौक, सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां पर यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा को लेकर नगर में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं तिरंगा थामकर चल रही थीं। कई जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर इरशाद मंसूरी, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, शांतिलाल जैन, सरपंच अमर सिंह, लखन सेन, जितेंद्र राव, इरशाद मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.