केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है और सरकार की इन्ही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी प्रत्याशी मतदाताओं से वोट मांगने जाएंगे और इन नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम फहराएंगे। यह बात उज्जैन के पूर्व विधायक एवं शाजापुर नगरपालिका चुनाव के प्रभारी राजेंद्र भारती ने कही। वे शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते कहा कि 2014 के पूर्व देश में गरीब वर्ग के लिए ऐसी कोई योजना नही थी, जिसके कारण वह भी एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके।
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिलने के बाद देश में ऐसी कई महत्ती योजनाएं लागू हुर्ईं। जिसके कारण सभी वर्ग के लोग इसका लाभ लेकर खुश हंै। किसान का सम्मान हो, गरीब का कल्याण हो, युवाओं को अवसर हो, महिलाओं का उत्थान हो, तकनीक में नवाचार हो, विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान हो, इतिहास की समस्याओं का स्थाई समाधान हो, यह सब अगर संभव हुआ है तो भाजपा की सरकार केंद्र में आने के बाद ही हुआ है। पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, गोपाल राजपूत, आशुतोष श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, विपुल कसेरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, अर्जुन गवली भी उपस्थित थे।
भाजपा के ये है आगामी कार्यक्रम
पत्रकारवार्ता के दौरान भारती ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड में सभी स्थानों पर वार्ड की बैठक आयोजित हो चुकी है। इसी के साथ पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जाना है और यह कार्यक्रम अत्यंत विराट स्वरूप में 26 एवं 27 जून को सभी निकाय स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान घर-घर पहुंचकर नागरिकों शिव पार्टी की विकासवादी नीतियों को समर्थन देने की अपील की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.