- Hindi News
- Local
- Mp
- Sheopur
- Sheopur Women Protest Illegal Liquor Trade | SP Office Demand Action
श्योपुर के ढोढर में अवैध शराब बंद कराने की मांग:SP कार्यालय पहुंची महिलाएं; कहा- लोग घरों में कच्ची-पक्की शराब बनाकर बेच रहे
- कॉपी लिंक

श्योपुर जिले के ढोढर गांव के जाटव मोहल्ले की महिलाओं ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को महिलाएं और ग्रामीण श्योपुर पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मोहल्ले में कच्ची और पक्की शराब का कारोबार बंद कराने की मांग की।
घरों में शराब बनाने और बेचने का आरोप
महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोग घरों में कच्ची और पक्की शराब बनाकर बेच रहे हैं। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। शराब के कारण परिवारों में विवाद और लड़ाई-झगड़े होते हैं। इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि इस कारोबार से महिलाओं को परेशानी हो रही है और गांव की शांति व सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है।
पहले थाना प्रभारी को दिया था आवेदन
ग्रामीणों के मुताबिक, इस संबंध में 18 नवंबर को ढोढर थाना प्रभारी को भी आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
महिलाओं ने एसपी से मांग की कि जाटव मोहल्ले में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर यह कारोबार बंद कराया जाए।






















