नगर में लगातार चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर में आए दिन चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं अंजाम दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं, कि वे एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रह रही है। जानकारी के अनुसार विजय कुमार जैन एसबीआई बैंक के सामने करैरा जोकि एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं।
इसका दरम्यानी रात अज्ञात चोरों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर इसमें रखे 8 हजार रुपए नगदी सहित अन्य सामान ले उड़े है। घटना की सूचना सुबह लगी जब ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने कियोस्क सेंटर को देखा तो ताले टूटे हुए पड़े थे। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। वहीं गल्ले में रखे 8 हजार नकदी गायब थे। इसके बाद संचालक विजय जैन द्वारा करैरा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे
"क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही है, हम लगातार चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व मैं हुई लूट सहित अन्य घटनाओं का हमने खुलासा किया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।" - सतीश सिंह चौहान, थाना प्रभारी करैरा
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.