एमएसपीएम (महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज) ऑफ कॉलेज श्योपुरा करैरा द्वारा मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर करैरा तहसील में कॉलेज चलो अभियान के तहत रैली निकाली। कॉलेज के स्टाफ और छात्रों ने रैली में हिस्सा लिया। छात्रों द्वारा क्षेत्र में जागरूकता के लिए पेम्पलेट्स बांटे गए।
संचालक दिव्या कुमार सक्सैना ने बताया कि छात्रों को समाज में उच्च शिक्षा के प्रति जागृत करने और अपनी रुचि अनुसार नई शिक्षा पद्धति को अपनाना चाहिए। रैली का संचालन कॉलेज स्टाफ रामस्वरूप कुशवाह, रश्मि जोशी ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, धरमचंद्र, नीरज पाठक, शुभम अष्ठाना, कमलकिशोर प्रजापति, कपिल शर्मा, संजीत गौतम उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.