शिवपुरी के खिनियाधाना क्षेत्र में युवती की उसके प्रेमी से बीते रोज फोन पर विवाद हो गया। जिससे छुब्ध होकर युवती ने जहर पी लिया। युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। दरअसल, दोनों के बीच पिछले 2 सालों से अफेयर चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी भनक लगी तो बात शादी तक पहुंच गई। लड़के वालों ने गोद भराई की रस्म तक पूरी कर दी थी। लेकिन लड़के वाले शादी की तारीख तय करने में देरी कर रहे थे। जिस बात को लेकर युवती का युवक से फोन पर झगड़ा हो गया और युवती ने जहर खा लिया।
दो साल पहले हुई थी मुलाकात
जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात खोड़ के रहने वाले दूर के रिश्तेदार से एक समारोह में हुई थी। इसके बाद वह एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। फोन पर बात भी होने लगी थी। धीरे-धीरे मुलाकात भी होने लगी थी। वह कई बार मिलते भी थे। कुछ महीने पहले इसकी भनक उसके भाई को लग गई। उसने अपने भाई को समझा बुझा कर शादी करने को राजी कर लिया था। इसके बाद भाई ने भी परिजनों को शादी के राजी कर लिया।
गोद भराई के बाद अटका शादी का मामला
लड़की ने बताया कि उसके परिजनों ने लड़के बालों से बात कर हम दोनों की शादी करने को राजी कर लिया। कुछ ही महीने पहले लड़के बालों ने उसकी गोद भराई की रस्म भी पूरी कर दी। लेकिन मामला शादी की बात तक नहीं पहुंच रहा था। लड़के वाले शादी की तारीख तय नहीं कर पा रहे थे। इसी बात से उसका फोन पर विवाद होने लगा था।
लड़के ने किया शक लड़की ने पिया जहर
युवती का कहना है कि बीते रोज उसके होने वाले पति से उसकी बात फोन पर हुई थी। जब उसने शादी की तारीख की बात की युवक ने उस पर अन्य किसी से बात करने के आरोप लगा दिए। इसी बात छुब्ध होकर उसने जहर पी लिया।
युवक ने भी रखी बात
लड़की के जहर खाने के बाद उसका होने वाला पति साथ ही है। जिला अस्पताल में मौजूद लड़के ने बताया कि वह उसी से शादी करेगा लेकिन, घर मे एक शादी और होनी है इसी के चलते वह शादी की तारीख तय नहीं कर पा रहा है। उसकी होने वाली पत्नी को काफी बार समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं समझी। इसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। घर मे ऐसे छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.