शिवपुरी नगर पालिका परिसर के दूसरे चरण के मतदान के परिणाम घोषित हो चुके हैं परिणामों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई है। नगर पालिका शिवपुरी के 39 वार्डों में से 22 वार्डो पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है वही 10 वार्डों में कांग्रेस ने विजय हासिल कर ली है नगर पालिका शिवपुरी के 39 वार्डों में हुए चुनावों के नतीजों में इस बार 7 निर्दलीय पार्षद भी चुनकर आए हैं।
गौरतलब है कि नगर पालिका शिवपुरी के चुनावों में भाजपा कांग्रेस सहित निर्दलीयों को बराबर की सीट मिलने का अनुमान जताया गया था परंतु कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के दखल के बाद नगर पालिका परिषद के चुनावों का बदल गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पार्षदों ने जीत हासिल की है जिनमें भाजपा से निकाले गए उन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के भी नाम शामिल है।
अध्यक्ष की दौड़ शुरू
नगर पालिका के नतीजों के आने के बाद से ही अब नगर पालिका अध्यक्ष की दौड़ भाजपाइयों के बीच शुरू हो चुकी है इस बार नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सीट अनारक्षित महिला घोषित की गई है इस दौड़ में सबसे आगे वार्ड क्रमांक 3 से विजय हुई नीतू भानु दुबे है साथ ही वार्ड क्रमांक 26 से पहली बार चुनाव लड़े सरोज राम जी व्यास भी अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रही हैं।
इनकी हुई जीत
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.