सीधी के सारों गांव में दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की थीं। जिसे प्रवाहित करने के लिए लोग जोगदाहा सोन नदी घाट ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। तभी कठरा गांव में ट्रॉली पलट गई, जिसमें 35 लोग घायल हो गए। हादसे में चार की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। बाकी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को दशहरे का दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग माता की मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलट के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे में करीब 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
इनमें से 4 की हालत ज्यादा गंभीर है। जिन्हें आनन-फानन में जिला असपताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि अभी तक जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि घायलों का नाम क्या है, लेकिन फिलहाल मौके पर बहरी थाना पुलिस पहुंच गई है और कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.