जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर में दिव्यांग पति को नहलाने गई महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संगीता जायसवाल (22) अपने घर के पीछे बने कुएं पर अपने दिव्यांग पति अमरदेव जायसवाल को नहला रही थी। तभी अचानक पैर फिसल जाने से महिला कुएं में जा गिरी। घटना के समय उसके सास, ससुर और देवर कोई वहां मौजूद नहीं था। संगीता के पति अमरदेव के मुताबिक उसने उसे बचाने की कोशिश की परंतु उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पति ने चिल्लाना शुरू किया। चीखें सुन पड़ोसी भी दंग रह गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की जांच की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.