नंदीश्वर कॉलोनी में स्थित:आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी मंदिर में 72 प्रतिमाएं विराजमान

टीकमगढ़9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की नंदीश्वर कॉलोनी में स्थित आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। 2017 में विज्ञान मति माताजी का नंदीश्वर कॉलोनी में चातुर्मास हुआ था। उस समय नंदीश्वर कॉलोनी में आश्रम मंदिर बना था। उस मंदिर पर शिखर नहीं था। विज्ञानमति माताजी ने कमेटी से कहा कि इस मंदिर का निर्माण नए तरीके से होना चाहिए। कमेटी ने माताजी की बात को स्वीकार किया और उसी समय 2017 में आश्रम मंदिर की जगह आदिनाथ धाम त्रिकाल चौबीसी की नींव रखी गई।

माताजी ने नंदीश्वर कमेटी से कहा आप निर्यापक मुनिश्री सुधा सागर महाराज से मिलकर मंदिर का नक्शा बनवाएं। मुनिश्री के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपूर्ण मंदिर की रूपरेखा बनाई गई। मुनिश्री के निर्देशन में मंदिर का संपूर्ण काम किया गया। त्रिकाल चौबीसी में भूतकाल, वर्तमान काल एवं भविष्य काल की कुल 72 प्रतिमाएं विराजमान की गईं हैं। 20 प्रतिमाएं विदेह क्षेत्र की भी विराजमान की गई हैं। भूतल पर मूलनायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा, दाएं पारसनाथ भगवान की प्रतिमा एवं बाएं मुनिसुब्रत नाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान की गई। मंदिर में भक्तांबर के 48 काव्य मार्बल पत्थर के लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...