शहर के उत्सव भवन में बुधवार को भाजपा का ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आप सब जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने का प्रयास करें।
भाजपा मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि प्रथम सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने की। मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक पुष्पेन्द्रनाथ पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि पार्टी में लगातार प्रशिक्षण होते रहते हैं। इनसे हमें नई ऊर्जा और नए कामों की सीख मिलती है। यह प्रशिक्षण पूरे प्रदेश स्तर पर हो रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने गिनाई लोगों की समस्याएं
प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्याएं गिनाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर पानी की समस्या, बीपीएल कार्ड की समस्या या अयुष्मान कार्ड की समस्याएं ज्यादा सामने आती हैं। यह सारे काम आपको ही करना है। हमें अपनी पंचायतों को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करना है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ मिले, इसकी चिंता हमें करना है।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनिल लोधी, आशुतोष भट्ट, जनमेजय तिवारी, महेश गोतम, हरप्रसाद कुशवाहा, प्रवीण नामदेव, मीरा खरे, महेश साहू, गीता देवी, शिवचरण उटमालिया, भूषण वर्मा, कपिल नामदेव, कल्याण सिंह सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.