जनपद पंचायत पलेरा के ग्राम कुड़ियाला में गौशाला के सामने ही गाय मृत अवस्था में पड़ी रही। जिसे जानवर नोचते हुए अपना निवाला बनाते रहे। इस दुर्दशा को देखकर ग्रामीणों में रोष पैदा हो रहा है। जिस पर ग्रामीणों ने गौशाला संचालकों की मनमानी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा जिलेभर में इस तरह की कई घटनाएं घट चुकी हैं।
दरअसल जिले में इन दिनों गौवंश सुरक्षित नहीं है। लगातार गौवंश के साथ घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में दिगौड़ा थाना क्षेत्र में एक मवेशी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। जिससे मवेशी की पीठ पर कुल्हाड़ी लगी हुई मिली थी। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से भी की थी। इसके बाद पलेरा के ग्राम सिमरा खुर्द के तालाब में गाय के बछड़े का शव मिला था।
जो दो हिस्सों में बंटा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया था। ऐसे में लगातार गौवंश के साथ घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं गौशालाओं में भी गौवंश सुरक्षित नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.