राख के ढेर में दबने से व्यक्ति की मौत के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायाधीश संतोष तिवारी ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
23 जनवरी को चंबल नदी के किनारे स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के समीप अवैध रूप से रखी फ्लाय एश (राख) का उत्खनन करते समय राख का पहाड़ मजदूरों पर ढह गया था। इस घटना में दो मजदूर दब गए थे, जिनमें से दो को तुरंत बाहर निकाल लिया गया था। एक मजदूर अंदर दब गया था, उसे लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। दुर्घटना में मजदूर अजय चन्द्रवंशी निवासी ग्राम गिन्दवानिया की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपfयों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया था।
आरोपी ईंट भट्टा संचालक भय्यू प्रजापत उसका भतीजा विनय व ट्रैक्टर बबलु डोडिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि भट्टा संचालक प्रजापत ने जबरन दो मजदूर अजय व धर्मेन्द्र को राख का खनन करने के लिए भेजा था। इस दौरान दुर्घटना में धर्मेन्द्र व अजय दब गए थे। अजय को तुरंत बाहर निकाल लिया था, लेकिन धर्मेन्द्र नहीं निकल पाया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। तीनों ही आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी उक्त तीनों आरोपी नागदा में घूम रहे हैं। पुलिस ने तीनों को उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.