सहजयोग चैतन्य रथ यात्रा नागदा पहुंची:निर्मला देवी के अनुयायियों ने किया आयोजन, जगह-जगह हुआ स्वागत

नागदा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

माता निर्मला देवी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके अनुयायियों ने भारत में सहज योग चैतन्य रथ यात्रा निकाली। यह यात्रा गुरुवार दोपहर को नागदा पहुंची। चंबल तट स्थित ओवर ब्रिज पर शहर के अनुयायियों ने यात्रा की अगुवानी की। इसके बाद यात्रा नगर भ्रमण पर निकली। नगर में खाचरौद नाका, चंबल मार्ग, पुरानी नगर पालिका चौराहा, थाना चौराहा, एमजी रोड, कन्याशला चौराहा, जवाहर मार्ग, पुराना बस स्टैंड, कोटा फाटक होती हुई आदिनाथ काॅलोनी स्थित सहजयोग ध्यान केंद्र पर पहुंची।

यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां पर नए सदस्यों को सहजयोग के बारे में बताया गया, साथ ही महाआरती भी हुई। रथ यात्रा में माताजी की छवि को पालकी में विराजित कर भजन गाते हुए सहजयोग के बारे में बताया। समापन के मौके पर केंद्र पर बताया कि सहजयोग एक ध्यान पद्धति है, जो हम जमीन पर बैठ कर भी कर सकते हैं।

सहजयोग करने से कुंडलिनी शक्ति का जागरण होता है। सहजयोग करने से हमारे हाथों पर ठंडे और गर्म चैतन्य के रूप में अनुभूति प्राप्त होती है। विश्व में 140 देशों में सहजयोग का ध्यान होता है। लाखों लोग इससे लाभान्वित हुए हैं। इस ध्यान को करने से शरीर स्वस्थ्य होता है। चित स्थिर होता है एवं मन की शांति प्राप्त होती है।

यात्रा नागदा से आलोट की और रवाना हुई। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, नपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, आम आदमी पार्टी के सुबोध स्वामी, क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि योगेश मीणा, ओमप्रकाश मौर्य, आदित्य मालवीय मौजूद रहे।

सहजयोग के नगर समन्वयक चंद्र सेनन ने बताया कि नागदा में आदिनाथ काॅलोनी में प्रति रविवार को सुबह 10 से 11 बजे तक और बिरलाग्राम में प्रति गुरुवार को श्रम शिविर में शाम 7 से 8 बजे तक ध्यान होता है।

खबरें और भी हैं...