पांचाल समाज ने शुक्रवार को शहर में समाज के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। इस मौके पर समाज समिति ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। श्रीराम कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर सुबह अभिषेक, हवन वह पूजन हुआ। जिसके बाद मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई | जो नगर के मुख्य मार्ग पुराना बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, कन्या शाला चौराहा, एमजी रोड, थाना चौराहा, सुभाष मार्ग, पाल्या रोड, इंदिरा चौक, जामुन चौक व महत्वपूर्ण महिदपुर नाका से होती ही समाज की धर्मशाला पर पहुंची।
यहां पर समाज के संरक्षक कथा पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक भेरूलाल टाक, समाजसेवी मनोज राठी, पार्षद मंजू गगरानी थी। जिओ का स्वागत अतिथियों का स्वागत समाज के अध्यक्ष राजेश पांचाल ने किया। वहीं, समाज के पूर्व संरक्षक जगदीश विश्वकर्मा तथा पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण पांचाल, सुखदेव पांचाल, रामलाल पांचाल, गोपाल चौहान, नागेश्वर पांचाल,प्रभु लाल पांचाल, दिलीप पांचाल, दिनेश मंडोरा, दिनेश पांचाल को भी सम्मानित किया गया |
संचालन सुनील पांचाल ने किया। आभार जमनालाल पांचाल ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। समाज जनों द्वारा गुरुवार को भी विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में समाज की धर्मशाला पर विभिन्न आयोजन किए। जिसमें बच्चों व महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता तथा शाम को भजन संध्या हुई थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.