धरना प्रदर्शन:राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर दर्ज प्रकरण का विराेध, कांग्रेस ने साैंपा ज्ञापन

नागदा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरने के लिए रैली के रूप में जाते हुए कांग्रेसी। - Dainik Bhaskar
धरने के लिए रैली के रूप में जाते हुए कांग्रेसी।

भाजपा की शिवराज सरकार ने भाजपा व संघ के अनुशांगिक संगठन को ओने पौने दाम में बीएचईएल की जमीन देने का विरोध राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा किया जा रहा था। जाे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को नागवार गुजरा और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के आदेश दिए। शासन के इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

यह बात जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ने कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कहीं। प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल के नाम एसडीएम आशुताेष गाेस्वामी काे ज्ञापन साैंपकर दिग्विजय सिंह पर दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

खबरें और भी हैं...